ePaper

क्रिस गेल का व्यवहार अपेक्षित था : वाटसन

Updated at : 08 Jan 2016 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिस गेल का व्यवहार अपेक्षित था : वाटसन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा है कि वह क्रिस गेल के व्यवहार से हैरान नहीं है और जमैका के इस बल्लेबाज ने साक्षात्कार के दौरान महिला प्रस्तोता के साथ जो विवादास्पद टिप्पणी की थी वह अपेक्षित थी. गेल पर बिग बैश लीग की उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने चैनल 10 की मेल […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा है कि वह क्रिस गेल के व्यवहार से हैरान नहीं है और जमैका के इस बल्लेबाज ने साक्षात्कार के दौरान महिला प्रस्तोता के साथ जो विवादास्पद टिप्पणी की थी वह अपेक्षित थी. गेल पर बिग बैश लीग की उनकी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने चैनल 10 की मेल मैकलाघलिन के लिये मैच के दौरान की गयी टिप्पणी के लिये दस हजार डालर का जुर्माना किया है.

वाटसन ने ‘डेली टेलीग्राफ’ से कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक क्रिस के साथ खेला हूं और उसका इस तरह का व्यवहार अपेक्षित था. जो लोग क्रिस गेल को जानते हैं उनको पता है कि वह कभी कभी और वह भी बेवक्त ऐसी बातें कर देता है, निश्चित रुप से इससे वह थोड़ा संकट में पड गया है. ” वाटसन ने साफ किया कि गेल ने सीमा रेखा का उल्लंघन किया है और उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया है जो गेल पर इसके बाद प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola