ePaper

पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर दर्ज की रोमांचक जीत

Updated at : 07 Jan 2016 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर दर्ज की रोमांचक जीत

माउंट मॉगुनी (न्यूजीलैंड) : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्स की शानदार हॉफ सेंचुरी की वजह से न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. गुप्टिल ने शानदार 58 रन 34 गेंद में बनाये. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. विलियमसन ने गुप्टिल […]

विज्ञापन

माउंट मॉगुनी (न्यूजीलैंड) : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच में मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्स की शानदार हॉफ सेंचुरी की वजह से न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. गुप्टिल ने शानदार 58 रन 34 गेंद में बनाये. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

विलियमसन ने गुप्टिल का बखूबी साथ दिया और 42 बॉल में 53 रन बनाये थे. न्यूजीलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाये थे. जवाब में श्रीलंका के दनुष्का गुनथिलका ने 46 और मिलिंडा सिरिवर्दना ने 42 रन बनाये. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को टक्कर तो दी, लेकिन डेथ ओवर में न्यूजीलैंड के बॉलर ग्रांट इलियट ने शानदार गेंदबाजी की जिसके कारण श्रीलंकाई 179/9 रन ही बना पाये और न्यूजीलैंड की टीम जीत गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola