नया साल साथ मनायेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 1:11 PM
मुंबई : इंडियन क्रिकेट और बॉलीवुड के ‘लव बर्ड’ माने जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ नया साल मनाने वाले हैं. वे दोनों नये साल के जश्न के लिए साथ रहने वाले हैं. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों नये साल के जश्न के लिए कहां जाने […]
मुंबई : इंडियन क्रिकेट और बॉलीवुड के ‘लव बर्ड’ माने जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ नया साल मनाने वाले हैं. वे दोनों नये साल के जश्न के लिए साथ रहने वाले हैं. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों नये साल के जश्न के लिए कहां जाने वाले हैं.
विराट-अनुष्का के इश्क के चर्चे आम हैं और दोनों को अकसर साथ में देखा भी जाता है. पिछले दिनों दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे थे, जहां अनुष्का टोपी लगाकर कैजुअल लुक में गजब ढा रहीं थीं, तो विराट कोहली भी रिब जींस में काफी स्मार्ट लग रहे थे. 20 दिसंबर को दोनों आईएसएल के दौरान भी साथ दिखे थे. हालांकि अनुष्का विराट कोहली को लेकर पूछे गये सवालों का जवाब देने से परहेज करती हैं, लेकिन कोहली अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










