टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया को हराने का है दम : कपिल देव

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया और खिलाडियों की जमकर तारीफ की है. कपिल ने कहा, टीम इंडिया में दम है ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराने की. उन्होंने कहा, भारतीय टीम के लिए अच्छा मौका है, कंगारुओं को उसके […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया और खिलाडियों की जमकर तारीफ की है. कपिल ने कहा, टीम इंडिया में दम है ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराने की.
उन्होंने कहा, भारतीय टीम के लिए अच्छा मौका है, कंगारुओं को उसके मांद में हराने की. कपिल ने कहा टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम के लिए अच्छा अभ्यास साबित होगा. उन्होंने विश्व विजयी टीम को हराने के लिए टिप्स भी दिया है. ऑस्ट्रेलिया में जीत की रणनीति के बारे में पूछे जाने कपिल ने कहा कि कप्तान को अपने गेंदबाजों को बताना चाहिये कि पहले 15 ओवर में कम से कम तीन विकेट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










