क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धौनी ने पूरे किये 11 साल

Updated at : 24 Dec 2015 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धौनी ने पूरे किये 11 साल

भारतीय क्रिकेट को शीर्ष तक ले जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने क्रिकेट जगत में 11 साल पूरे कर लिये हैं. उन्होंने अपना पहला वनडे 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस 11 साल के सफर में धौनी ने 90 टेस्ट और 270 एकदिवसीय मैच खेले. अपनी कप्तानी में धौनी ने 186 […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट को शीर्ष तक ले जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने क्रिकेट जगत में 11 साल पूरे कर लिये हैं. उन्होंने अपना पहला वनडे 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस 11 साल के सफर में धौनी ने 90 टेस्ट और 270 एकदिवसीय मैच खेले. अपनी कप्तानी में धौनी ने 186 मैच खेले, 103 जीते, 68 हारे और चार मैच टाई रहा.

धौनी को एकदिवसीय क्रिकेट में भारत का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. लेकिन इन दिनों वे अपने कैरियर में कुछ परेशानियों को झेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में इस वर्ष भारत ने कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं की और ना ही उनका बल्ला उस तरह से चल रहा है, जिसके लिए धौनी जाने जाते हैं. ऐसे में उनके आलोचक लगातार यह सवाल उठा रहें है कि महेंद्र सिंह धौनी का समय अब चला गया. अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए. वहीं उनके विकल्प माने जाने वाले विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

undefined
अॅास्ट्रेलिया दौरे से ही शुरू हुआ धौनी का खराब समय
पिछले साल अॅास्ट्रेलिया दौरे के दौरान खेले गये टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा, जिसके कारण सीरीज के बीच में ही धौनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. हालांकि सीरीज के बीच में संन्यास की घोषणा किये जाने के बाद उनकी आलोचना भी हुई, लेकिन धौनी ने संन्यास ले लिया. उनकी जगह कोहली ने टीम की कमान संभाली और टीम का प्रदर्शन कुछ सुधरा.अंतिम के दोनों मैच भारत ने ड्रा किये. हालांकि भारत ने यह श्रृंखला 2-0 से गंवा दी थी.
विश्वकप में भी नहीं चला धौनी का जादू
विश्वकप 2015 में भी धौनी का जादू नहीं चला और भारत को दुबारा वर्ल्डकप दिलाने का उनका सपना साकार नहीं हुआ. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को अॅास्ट्रेलिया ने 95 रन से हरा दिया था.
दक्षिण अफ्रीका के साथ भी असफल रहे धौनी
दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 और वनडे क्रिकेट सीरीज में धौनी का जादू नहीं चला और टी-20 और वनडे सीरीज भारत हार गया. खेले गये दोनों टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते और वनडे सीरीज में भारत 3-2 से सीरीज हार गया. हालांकि टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और टेस्ट मैच की श्रृंखला जीती. भारत ने यह श्रृंखला 3-0 से जीती थी.
undefined
2016 से जुड़ी हैं उम्मीदें
धौनी की कप्तानी में अगले वर्ष भारत अॅास्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है. इस सीरीज में भारत पांच वन डे और तीन टी-20 खेलेगी. ऐसा संभव है कि यह सीरीज धौनी के लिए पुनर्वापसी का मौका बन जाये. साथ ही टी-20 का विश्वकप भी भारत में खेला जाना है, संभव है कि यह धौनी का लकी चार्म बन जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola