ePaper

हमने शाहिद अफरीदी से खुब गालियां खायीं हैं : युवराज सिंह

Updated at : 10 Dec 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
हमने शाहिद अफरीदी से खुब गालियां खायीं हैं : युवराज सिंह

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में सिक्‍सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की जमकर तारीफ की है. उनकी तारीफ में युवराज सिंह उन्‍हें एक वीडियो मैसेज भी भेजा है. यह मैसेज आगामी पाकिस्‍तान किक्रेट लीग के लिए भेजा है. मैसेज के जरिए युवराज ने अफरीदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में सिक्‍सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की जमकर तारीफ की है. उनकी तारीफ में युवराज सिंह उन्‍हें एक वीडियो मैसेज भी भेजा है. यह मैसेज आगामी पाकिस्‍तान किक्रेट लीग के लिए भेजा है. मैसेज के जरिए युवराज ने अफरीदी की टीम का सपोर्ट किया है और जीत के लिए शुभकामना दी है.

https://www.facebook.com/ShahidAfridiOfficial10/videos/997917223604369/

युवराज सिंह ने कहा, मेरा मैसेज पेशावर की टीम के लिए है. पीएसएल में अच्‍छा करे, दुआ है आपके लिए. आपकी टीम में शाहिद अफरीदी हैं, उनकी टीम है. जिस टीम में शाहिद अफरीदी हों वो अच्‍छा ही करेगी. युवराज ने कहा, अफरीदी की बातों में ज्‍यादा गुस्‍सा न करें. हमने इनकी बहुत गालियां खायीं हैं, जब हम हिन्‍दुस्‍तान के लिए खेल रहे थे. ये ऊपर-ऊपर से ही है, दिल के बहुत नरम हैं. तो मैं उम्मीद करता हूं कि आपलोग इनके साथ अच्‍छा करेंगे. आपके लिए मैं दुआ करूंगा. धन्‍यवाद.

ज्ञात हो आईपीएल की दर्ज में पाकिस्‍तान में भी आगामी फरवरी माह से पाकिस्‍तान क्रिकेट लीग खेली जाएगी. जिसमें क्वेटा, पेशावर, लाहौर, कराची और इस्लामाबाद की टीमें भाग लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola