आठ वर्षों में पहली बार आईसीसी टीम से बाहर हुए धौनी

Updated at : 02 Dec 2015 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्षों में पहली बार आईसीसी टीम से बाहर हुए धौनी

नयी दिल्‍ली : भारत के पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले की अगुआई में आईसीसी ने 2015 के लिए अपनी टेस्‍ट टीम और वनडे टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें टेस्‍ट टीम में कोई भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी गयी है. वहीं वनडे टीम में केवल मोहम्मद शमी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत के पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले की अगुआई में आईसीसी ने 2015 के लिए अपनी टेस्‍ट टीम और वनडे टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें टेस्‍ट टीम में कोई भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी गयी है. वहीं वनडे टीम में केवल मोहम्मद शमी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. हालांकि रविचंद्रन अश्विन को टेस्‍ट टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.

इस बीच बड़ी खबर है कि आठ वर्षों में यह पहला मौका है जब भारतीय वनडे टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी को आईसीसी टीम से बाहर रखा गया है. इसके पीछे 2015 में उनके प्रदर्शन को जिम्‍मेदार बताया जा रहा है. ज्ञात हो धौनी लगातार कुछ सालों से आईसीसी वनडे टीम के कप्‍तान चुने गये थे. हाल के सालों में कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के प्रदर्शन में काफी गिरावट हुआ है. इसका खामियाजा टीम को भी उठाना पड़ा है. उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 2015 में अब तक कोई भी वनडे श्रृंखला नहीं जीत पायी है.

ज्ञात हो टीमों का चयन आईसीसी क्रिकेट समिति ने किया है जिसके अध्यक्ष आईसीसी की क्रिकेट समिति के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले हैं. क्वालीफिकेशन अवधि 18 सितंबर 2014 से 13 सितंबर 2015 के बीच की थी. चयन समिति में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बूचर, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क और हिंदू तथा स्पोर्ट्सस्टार के डेपुटी एडीटर जी विश्वनाथ शामिल थे.
एलेस्टेयर कुक को टीम का कप्तान चुना गया है जिसमें इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड और जो रुट शामिल है. यह 2009 के बाद पांचवीं बार है जब ब्राड को आईसीसी वर्ष की टेस्ट टीम में चुना गया. इससे पहले वह 2009, 2011 , 2012 और 2014 में टीम का हिस्सा रह चुके हैं. कुक चौथी बार चुने गए हैं और कप्तान 2013 के बाद दूसरी बार बने हैं. स्टीव स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और जोश हेजलवुड को भी टीम में जगह मिली है.
पाकिस्तान के यूनिस खान, विकेटकीपर सरफराज अहमद और लेग स्पिनर यासिर शाह भी टीम में हैं. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और केन विलियमसन को भी इसमें जगह मिली है. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पांच साल में चौथी बार वनडे टीम में चुना गया और वह पहली बार कप्तान बने हैं. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और इमरान ताहिर भी टीम में हैं.
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कुमार संगकारा विकेटकीपर बने हैं. वह 2011, 2012 और 2013 में टीम का हिस्सा रह चुके हैं. श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को भी टीम में जगह मिली है. वनडे टीम में भारत से सिर्फ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है. बांग्लादेश के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईसीसी वनडे टीम में जगह पाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी हो गए. शाकिब अल हसन इससे पहले 2009 में टेस्ट टीम में रह चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola