आठ वर्षों में पहली बार आईसीसी टीम से बाहर हुए धौनी

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई में आईसीसी ने 2015 के लिए अपनी टेस्ट टीम और वनडे टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें टेस्ट टीम में कोई भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी गयी है. वहीं वनडे टीम में केवल मोहम्मद शमी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई में आईसीसी ने 2015 के लिए अपनी टेस्ट टीम और वनडे टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें टेस्ट टीम में कोई भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी गयी है. वहीं वनडे टीम में केवल मोहम्मद शमी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. हालांकि रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.
इस बीच बड़ी खबर है कि आठ वर्षों में यह पहला मौका है जब भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आईसीसी टीम से बाहर रखा गया है. इसके पीछे 2015 में उनके प्रदर्शन को जिम्मेदार बताया जा रहा है. ज्ञात हो धौनी लगातार कुछ सालों से आईसीसी वनडे टीम के कप्तान चुने गये थे. हाल के सालों में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के प्रदर्शन में काफी गिरावट हुआ है. इसका खामियाजा टीम को भी उठाना पड़ा है. उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने 2015 में अब तक कोई भी वनडे श्रृंखला नहीं जीत पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




