फिर अनुष्का के साथ पकड़े गये विराट कोहली, कैमरा देख बैग से छुपाया चेहरा

मुंबई : टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं. हालांकि 25 नवंबर से विराट एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है. इधर विराट कोहली एक बार फिर से अपनी महिला मित्र बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा […]
मुंबई : टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं. हालांकि 25 नवंबर से विराट एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलना है.
इधर विराट कोहली एक बार फिर से अपनी महिला मित्र बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पकड़े गये हैं. दरअसल दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट मैच में काफी दिनों का गैप रहा. क्योंकि दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण महज एक दिन ही खेला जा सका. इससे टीम के खिलाडियों को काफी दिनों की छुट्टी मिल गयी. इसी का फायदा उठाते हुए कोहली अपनी महिला मित्र के साथ गोवा घुमने के लिए गये थे. कोहली अनुष्का के साथ शिखर धवन और उनकी पत्ती भी साथ में गोवा गये थे.
पिछले दिनों कोहली और अनुष्का एक साथ मुंबई एयरपोर्ट में नजर आये. दोनों को एक साथ देखकर मीडिया वालों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करनी की कोशिश की. इसपर कोहली ने जहां अपना चेहरा अपने बैग से छुपा लिया वहीं अनुष्का ने कोहली के इस हरकत से खिलखिलाती नजर आयीं. गौरतलब हो कि कोहली और अनुष्का एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




