जस्टिस मुदगल की देखरेख में होगा कोटला टेस्ट !
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीडीसीए के लिये भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिरोजशाह कोटला पर श्रृंखला के चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी का रास्ता साफ करते हुए दक्षिण दिल्ली नगर निगम को कल ही अस्थाई कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश जारी कर दिया. न्यायाधीश बीडी अहमद की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीडीसीए के लिये भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिरोजशाह कोटला पर श्रृंखला के चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी का रास्ता साफ करते हुए दक्षिण दिल्ली नगर निगम को कल ही अस्थाई कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश जारी कर दिया.
न्यायाधीश बीडी अहमद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ का मानना था कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी के लिये डीडीसीए को अनुमति नहीं देकर क्रिकेट प्रेमी जनता और खिलाडियों को दंड देना ठीक नहीं होगा. साथ ही तीन दिसंबर को होने वाले इस टेस्ट मैच की देखरेख के लिये न्यायाधीश मुकुल मुदगल को नियुक्त किया गया.
खंडपीठ ने न्यायाधीश मुकुल मुदगल से अनुरोध किया कि वे इस काम को करने के लिये अपनी स्वीकृति प्रदान करें. दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पास इस मैच के लिये जरुरी अनुमति लेने का आज अन्तिम दिन था. खंडपीठ ने क्रिकेट संघ को यह भी आदेश दिया कि वह संपत्ति कर के रुप में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पास दो सप्ताह के भीतर 50 लाख रुपये जमा करा दे और निगम से कहा कि वह डीडीसीए को कल एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक के लिये अस्थाई कब्जा प्रमाणपत्र जारी कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










