आखिरी दो टेस्ट के लिये टीम इंडिया की घोषणा, कोई बदलाव नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु : राष्ट्रीय चयनसमिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो मैचों के लिये विराट कोहली की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम में आज कोई बदलाव नहीं किया. भारत अभी श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है. बारिश से प्रभावित दूसरा टेस्ट मैच ड्रा समाप्त होने के बाद […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : राष्ट्रीय चयनसमिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो मैचों के लिये विराट कोहली की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम में आज कोई बदलाव नहीं किया. भारत अभी श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है.
बारिश से प्रभावित दूसरा टेस्ट मैच ड्रा समाप्त होने के बाद अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति की आज यहां बैठक हुई. तीसरा मैच नागपुर में 25 से 29 नवंबर के बीच खेला जाएगा. अंतिम मैच कहां खेला जाएगा इसको लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है.
आखिरी मैच पूर्व कार्यक्रम के अनुसार तीन से सात दिसंबर के बीच नई दिल्ली में खेला जाना है लेकिन यदि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को राज्य सरकार से मंजूरी नहीं मिलती तो बीसीसीआई इस मैच का आयोजन पुणे में कर सकता है.
अंतिम दो मैचों के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, वरुण आरोन, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, लोकेश राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी और गुरकीरत सिंह मान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




