ePaper

VIDEO : हरभजन के हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में शामिल हुए क्रिकेटर, PM मोदी ने दिया आर्शिवाद

Updated at : 01 Nov 2015 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : हरभजन के हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में शामिल हुए क्रिकेटर, PM मोदी ने दिया आर्शिवाद

नयी दिल्ली : आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने यहां शहर के बडे होटल में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं के अलावा क्रिकेटर और बालीवुड सेलीब्रिटीज भी पहुंचे. हरभजन के रिसेप्शन का आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी रही जो आयोजन स्थल में और इसके आस पास कड़ी सुरक्षा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने यहां शहर के बडे होटल में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं के अलावा क्रिकेटर और बालीवुड सेलीब्रिटीज भी पहुंचे.

हरभजन के रिसेप्शन का आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी रही जो आयोजन स्थल में और इसके आस पास कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में पहुंचे. मोदी देर से पहुंचे और जाने से पहले उन्होंने हरभजन और उनकी पत्नी गीता बसरा को आशीर्वाद दिया. इस दौरान वह समारोह में मौजूद कुछ हाई प्रोफाइल मेहमानों से बात करते हुए भी दिखे.

आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और हरभजन के साथी स्पिनर अनिल कुंबले और उनकी पत्नी शामिल रहे. पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक और प्रतिबंधित भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष रहे केपीएस गिल भी कार्यक्रम में पहुंचे.

रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी, रविचंद्रन अश्विन और उनके पिता, भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री और इंडियन प्रीमियर लीग के आयुक्त तथा कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और उनकी पत्नी, तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी पहुंचे.

विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे भारतीय क्रिकेटरों के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपडा जैसे बालीवुड सेलीब्रिटीज का नाम भी मेहमानों की सूची में था. युवराज सिंह ने हरभजन के रिसेप्शन में आने के लिए अपनी रणजी ट्राफी टीम पंजाब से ब्रेक लिया है.

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वीरेंद्र सहवाग के भी यहां पहुंचने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार इस समारोह में 1000 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की. हरभजन सिंह ने पिछले गुरुवार को जालंधर के एक गुरुद्वारे में लंबे समय से अपनी प्रेमिका रही गीता बसरा से विवाह किया था. विवाह में कुछ करीबी रिश्तेदारों और मित्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola