कोहली वनडे कप्तान बनने का हकदार पर धौनी को एक मौका देना चाहिए : इंजीनियर

कोलकाता : पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने आलोचकों के निशाने पर चल रहे भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें चुका हुआ कहने का समय अभी नहीं आया है. इंजीनियर ने कहा, ‘‘धौनी ने अब तक अच्छी भूमिका निभायी है. मुझे वह पसंद है. वह […]
कोलकाता : पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने आलोचकों के निशाने पर चल रहे भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें चुका हुआ कहने का समय अभी नहीं आया है. इंजीनियर ने कहा, ‘‘धौनी ने अब तक अच्छी भूमिका निभायी है. मुझे वह पसंद है. वह मुझे उन दिनों की याद दिलाता है जब मैं युवा था.
प्रत्येक के अच्छे दिन होते हैं. उसने देश की सेवा अच्छी तरह से की है. हमें उसे चुका हुआ घोषित करने में बहुत दिलचस्पी नहीं दिखानी चाहिए. ‘ कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब के मीडिया से बातचीत कार्यक्रम में 77 वर्षीय इंजीनियर ने कहा, ‘‘हमें यह फैसला धौनी पर ही छोड़ देना चाहिए कि वह कब अपने करियर का अंत करना चाहते हैं. ‘ धौनी की अगुवाई में भारत ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे श्रृंखला गंवायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




