राजकोट वनडे पर हार्दिक पटेल की धमकी का साया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2015 7:17 PM

विज्ञापन

अहमदाबाद : पटेलों के लिये आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने 18 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजकोट में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान टीमों के रास्ते में रुकाटक डालने की आज धमकी दी. हार्दिक ने इसके साथ ही कहा कि पटेल समुदाय के लोग राजकोट के बाहरी […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : पटेलों के लिये आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने 18 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजकोट में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान टीमों के रास्ते में रुकाटक डालने की आज धमकी दी.

हार्दिक ने इसके साथ ही कहा कि पटेल समुदाय के लोग राजकोट के बाहरी हिस्से में खंडेरी गांव में स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम के बाहर भी घेरा बनाएंगे क्योंकि कथित तौर पर उनके समुदाय के सदस्यों को टिकट नहीं दिये गये हैं. इस पटेल नेता की धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम कडे कर दिये हैं और मैच के लिये स्टेडियम और शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें कल यहां पहुंच गयी थी. वे कल से स्टेडियम में अभ्यास करेंगी. पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक ने कहा, ‘‘सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने यह घोषणा क्यों की कि सारे टिकट बिक गये हैं जबकि कई टिकटों की अब भी बिक्री नहीं हुई है. पास मैच वाले दिन दोनों टीमों के स्टेडियम जाने के रास्ते को रोकेगी और हम पूरे स्टेडियम के बाहर भी घेरा बनाएंगे ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola