कल खेला जायेगा भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे, धौनी का होगा लिटिमस टेस्ट

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल एकदिवसीय श्रृंखला का पहला वन डे खेला जायेगा. टी-20 श्रृंखला 2-0 से गंवाने के बाद टीम इंडिया दबाव में है. महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पांच वन डे मैच खेलने वाली है. इस श्रृंखला को लेकर धौनी पर दबाव है, चूंकि टीम […]
कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल एकदिवसीय श्रृंखला का पहला वन डे खेला जायेगा. टी-20 श्रृंखला 2-0 से गंवाने के बाद टीम इंडिया दबाव में है. महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पांच वन डे मैच खेलने वाली है. इस श्रृंखला को लेकर धौनी पर दबाव है, चूंकि टीम टी-20 श्रृंखला हार चुकी है, इसलिए धौनी की कप्तानी पर सवाल भी उठाये जा रहे हैं. इसलिए यह सीरीज धौनी के लिए अग्निपरीक्षा के समान है, अगर वे इस सीरीज में बेहतर प्रर्दशन करते हैं, तो यह उनके आलोचकों के मुंह पर तला जड़ने के लिए काफी होगा.
आलोचकों का मानना है कि धौनी से कप्तानी छीनकर विराट कोहली को सौंप देनी चाहिए, जो पहले से ही टेस्ट टीम के कप्तान हैं.
वैसे भी टी-20 श्रृंखला जीतकर दक्षिण अफ्रीकियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है.ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि टीम इंडिया टी-20 टीम में मामूली बदलाव के साथ वनडे सीरीज खेलेगी. उमेश यादव की वापसी होगी. साथ ही कुछ और बदलाव भी देखे जा सकते हैं. टीम इंडिया कानपुर पहुंच चुकी है और आज वे नेट प्रैक्टिस करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




