ePaper

मैच धुलने में मैदानकर्मियों की गलती नहीं : हरभजन

Updated at : 09 Oct 2015 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
मैच धुलने में मैदानकर्मियों की गलती नहीं : हरभजन

कोलकाता : ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आलोचना का शिकार बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी और उनके साथियों का बचाव किया जिन्हें कल गीले आउटफील्ड के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच धुलने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था. कैब ने दोपहर को हुई बारिश के […]

विज्ञापन

कोलकाता : ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आलोचना का शिकार बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी और उनके साथियों का बचाव किया जिन्हें कल गीले आउटफील्ड के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच धुलने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था.

कैब ने दोपहर को हुई बारिश के दौरान पूरे मैदान को कवर नहीं करने के लिए पूरी तरह से इस अनुभवी क्यूरेट को जिम्मेदार ठहराया जिसके कारण आउटफील्ड गीला हो गया और मैच नहीं हो पाया तथा दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली.

हरभजन ने आज एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘कल इतनी अधिक बारिश हुई कि कोई कुछ नहीं कर सकता था. बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था और खेलने लायक नहीं था. यह मैदानकर्मियों की गलती नहीं थी.” ईडन को अपना पसंदीदा स्थल मानने वाले हरभजन ने उम्मीद जताई कि वे टेस्ट या वनडे खेलने के लिए यहां वापस आएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘मैदान को लेकर मेरी कुछ शानदार स्मृतियां हैं इसलिए यह निराशाजनक है कि मैच नहीं हो पाया. लेकिन निश्चित तौर पर मैं टेस्ट या वनडे के लिए वापसी करना चाहूंगा.” फ्रीडम सीरीज का वनडे चरण रविवार से कानपुर में शुरु होगा और हरभजन ने कहा कि 50 ओवर के प्रारुप में भारत कड़ा प्रतिद्वंद्वी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola