राजकोट वनडे में टिकट के लिए बतानी होगी पहचान

राजकोट : सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ( एससीए ) ने कहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 अक्तूबर को यहां होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकट खरीदते समय लोगों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. रिपोर्टों के अनुसार पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने […]
राजकोट : सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ( एससीए ) ने कहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 अक्तूबर को यहां होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकट खरीदते समय लोगों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. रिपोर्टों के अनुसार पटेलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि पटेल राजकोट में होने वाले मैच में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और आरक्षण की मांग उठायेंगे.
पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच खंडेरी के एससीए स्टेडियम में खेला जायेगा. गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने एससीए से पुष्टि की है कि वह मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह तक उपस्थित रहेंगी. एससीए के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने पुष्टि की कि पुलिस विभाग ने फैसला किया है कि टिकट खरीदते समय दर्शकों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति केवल दो टिकट खरीद सकता है. टिकटों की बिक्री 12 अक्तूबर से शुरु होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




