ePaper

राजकोट में टिकट खरीदने के लिये पहचान बतानी होगी

Updated at : 07 Oct 2015 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
राजकोट में टिकट खरीदने के लिये पहचान बतानी होगी

राजकोट : सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने आज कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 अक्तूबर को यहां होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये टिकट खरीदते समय लोगों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. रिपोर्टों के अनुसार पटेलों के लिये आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि […]

विज्ञापन

राजकोट : सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने आज कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 अक्तूबर को यहां होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिये टिकट खरीदते समय लोगों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. रिपोर्टों के अनुसार पटेलों के लिये आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि पटेल राजकोट में होने वाले मैच में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और आरक्षण की मांग उठाएंगे.

पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच खंडेरी के एससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने एससीए से पुष्टि की है कि वह मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह तक उपस्थित रहेंगी. एससीए के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने पुष्टि की कि पुलिस विभाग ने फैसला किया है कि टिकट खरीदते समय दर्शकों को अपना पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति केवल दो टिकट खरीद सकता है. टिकटों की बिक्री 12 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola