ePaper

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए टिकटों की मारामारी, रात 12 बजे से लगी कतारें

Updated at : 01 Oct 2015 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए टिकटों की मारामारी, रात 12 बजे से लगी कतारें

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि कल रात 12 बजे के बाद से ही ग्रीन पार्क स्टेडियम और बैंको के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई जबकि टिकटों की बिक्री आज सुबह […]

विज्ञापन

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि कल रात 12 बजे के बाद से ही ग्रीन पार्क स्टेडियम और बैंको के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई जबकि टिकटों की बिक्री आज सुबह शुरु होनी थी. पुलिस प्रशासन ने कल रात से ही स्टेडियम के बाहर और बैंको के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है.

ग्रीन पार्क के बाहर तो करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन देखी गयी है. अभी तक कहीं से कोई मारपीट या लडाई झगडे की कोई खबर नही आई है. कानपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शलभ माथुर ने बताया कि मैच के लिये आज सुबह 10 बजे से ग्रीन पार्क और आईसीसीआई बैंक से टिकट मिलने थे लेकिन कल रात 12 बजे सूचना मिली कि सबसे ज्यादा भीड़ ग्रीन पार्क के बाहर लगी हुई है. उसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पार्क भेजा गया बैंक की शाखाओं के बाहर भी पुलिस की व्यवस्था की गयी.

ग्रीन पार्क के बाहर टिकट के लिये रात भर से खडे पडोसी जिले कन्नौज के रघुराम मिश्रा ने कहा ,‘‘मैं कल शाम को ही कानपुर आ गया था और खाना पानी लेकर लाइन में लग गया था, ताकि टिकट मिल सकें और मैं मैच का मजा उठा सकूं. टिकट मिलने के बाद वापस कन्नौज चला जाउंगा और फिर 10 अक्टूबर की शाम को आउंगा.” इसी तरह लाइन में खडे लखनऊ के अनुराग, इटावा के जीशान आदि सैकड़ों युवाओं ने बताया कि वह कल रात से ही लाइन में लगे थे.
ग्रीन पार्क के बाहर सुबह काउंटर खुला तो दस बजे तक लाइन एक किलोमीटर से अधिक लंबी हो गयी थी. आईसीसीआई बैंक की आठ शाखाओ के बाहर भी क्रिकेट प्रेमियों की लंबी लाइने लगी हुई थी. एसएसपी माथुर के मुताबिक ग्रीन पार्क और बैंको के बाहर भीड को देखते हुये सामान्य पुलिस के अलावा पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गयी. उधर एक दिवसीय मैचो में टिकटो के लिये क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ काफी प्रसन्न है और उसे उम्मीद है कि एक दो दिन में सारे टिकट बिक जायेंगे.
यूपीसीए के सीईओ ललित खन्ना के मुताबिक अभी स्टूडेंट गैलरी के टिकट नही बांटे जा रहे है. यह टिकट पांच और छह अक्टूबर को बांटे जायेंगे. स्टूडेंट गैलरी का टिकट 100 रुपये का है और उनके लिये 3250 सीटे रिजर्व रखी गयी है. इसी तरह लड़कियों की गैलरी के टिकट सात व आठ अक्टूबर को मिलेंगे यह टिकट भी 100 रुपये का रखा गया है. वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने आज से आम आदमियों के ग्रीन पार्क में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. ग्रीन पार्क में सुबह की सैर करने आने वालो को भी मैच के बाद पार्क आने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola