भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला : ईडन गार्डन में होने वाले मैच की टिकटों पर होगी डालमिया की तस्वीर

कोलकाता : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन पर होने वाले टी20 मैच की सभी टिकटों पर दिवंगत जगमोहन डालमिया की तस्वीर होगी जिन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये बंगाल क्रिकेट संघ ने यह फैसला किया है. कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा ,‘‘ बोर्ड इस बार सीरिज के सभी मैचों के […]
कोलकाता : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन पर होने वाले टी20 मैच की सभी टिकटों पर दिवंगत जगमोहन डालमिया की तस्वीर होगी जिन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये बंगाल क्रिकेट संघ ने यह फैसला किया है.
कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा ,‘‘ बोर्ड इस बार सीरिज के सभी मैचों के लिये एक सी टिकटें चाहता था लेकिन डालमिया के निधन के बाद हमने उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये उनकी तस्वीर छापने का फैसला किया है.” इस बीच कैब के अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली ने कहा कि कर्नाटक के खिलाफ पहले रणजी मैच के लिये बंगाल की सीनियर टीम का ऐलान एक अक्तूबर को किया जायेगा.
उन्होंने कहा ,‘‘ पुरानी चयन समिति पहले मैच के लिये टीम चुनेगी.” चार सदस्यीय चयन समिति में आलोक भट्टाचार्य और आई बी राय का कार्यकाल पूरा हो रहा है और कार्यसमिति की अगली बैठक में दो नये चयनकर्ताओं को चुना जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




