दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धौनी की कप्‍तानी बरकरार

Updated at : 20 Sep 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धौनी की कप्‍तानी बरकरार

बेंगलुरु : पंजाब के युवा ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि कर्नाटक के बायें हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद को टी20 टीम में शामिल किया गया है. संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति ने तीन टी20 […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : पंजाब के युवा ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि कर्नाटक के बायें हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद को टी20 टीम में शामिल किया गया है.

संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति ने तीन टी20 और पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिये आज टीम घोषित की. श्रृंखला का पहला मैच दो अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी फिर से टीम की अगुवाई करेंगे जबकि आफ स्पिनर हरभजन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे में अच्छे प्रदर्शन के कारण टी20 टीम में बनाये रखा गया है. लेकिन बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया और चयनकर्ताओं ने युवा अक्षर पटेल पर ही अपना भरोसा बनाये रखा है.

श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी इसका इनाम मिला है. उन्हें दोनों टीमों में जगह मिली है. पिछले महीने श्रीलंका दौरे में पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथ में लगी चोट के कारण बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है.

जिम्बाब्वे दौरे पर विश्राम करने वाले सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना को दोनों टीमों में स्वत: ही जगह मिल गयी. अंबाती रायुडु और मोहित शर्मा भी दोनों टीमों का हिस्सा हैं. उमेश यादव को जहां वनडे टीम में लिया गया है वहीं वरुण आरोन को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है.

टीमें इस प्रकार हैं.

टी20 टीम

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडु, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा और एस अरविंद.

पहले तीन वनडे के लिये टीम

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडु, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, गुरकीरत सिंह मान, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा और उमेश यादव.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola