ePaper

डालमिया के दिल का हुआ ऑपरेशन, स्थिति में सुधार

Updated at : 18 Sep 2015 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
डालमिया के दिल का हुआ ऑपरेशन, स्थिति में सुधार

कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की हालत अब स्थित बतायी गयी है जिनकी कल रात सीने में दर्द के बाद आज सर्जरी की गयी. कल उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोग्राफी हुई थी.75 बरस के डालमिया की मेडिकल हालत कल सर्जरी के लिए ठीक नहीं थी. अस्पताल के एक सूत्र ने कहा , उस […]

विज्ञापन

कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की हालत अब स्थित बतायी गयी है जिनकी कल रात सीने में दर्द के बाद आज सर्जरी की गयी. कल उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोग्राफी हुई थी.75 बरस के डालमिया की मेडिकल हालत कल सर्जरी के लिए ठीक नहीं थी. अस्पताल के एक सूत्र ने कहा , उस समय सर्जरी करने की स्थिति नहीं थी. लेकिन आज उनकी सर्जरी हुई.

उन्होंने बताया कि कोरोनरी क्रिटिकल केयर ( सीसीयू ) यूनिट में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. कल रात शुरुआती जांच के बाद डालमिया को बी एम बिडला हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में कोरोनरी एंजियोग्राफी के लिए ले जाया गया.

इससे पहले अस्पताल में मौजूद बंगाल क्रिकेट संघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि डालमिया के दिल का आपरेशन हुआ है. डाक्टरों ने बताया कि डालमिया को करीब छह घंटे तक दिल में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola