पाक टी20 लीग में दिखेगा गेल की तूफानी पारी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अगले साल चार से 24 फरवरी तक दोहा में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में भागीदारी पर मंजूरी दे दी है. बोर्ड में पीएसएल सचिवालय के प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि वे गेल से […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अगले साल चार से 24 फरवरी तक दोहा में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में भागीदारी पर मंजूरी दे दी है.
बोर्ड में पीएसएल सचिवालय के प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि वे गेल से संपर्क में हैं. उन्होंने कहा , पहले उन्हें तलाशने में समय लगा लेकिन अब हम उनसे सीधे संपर्क में हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने पीएसएल का हिस्सा बनने पर मंजूरी दे दी है. बोर्ड की कार्यकारी समिति के प्रमुख और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सेठी ने पिछले सप्ताह पाकिस्तानी दिग्गजों वसीम अकरम और रमीज राजा को लीग का ब्रांड दूत बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










