जानें एेसा क्या हुआ मैदान में कि ईशांत बने एंग्री मैन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज यहां एक बार फिर मेजबान टीम के खिलाडियों के साथ उलझ गए. यह घटना भारत की दूसरी पारी के 76वें और अंतिम ओवर में हुई जिसे धम्मिका प्रसाद ने फेंका. प्रसाद ने इशांत की ओर कुछ […]
विज्ञापन
कोलंबो : भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज यहां एक बार फिर मेजबान टीम के खिलाडियों के साथ उलझ गए. यह घटना भारत की दूसरी पारी के 76वें और अंतिम ओवर में हुई जिसे धम्मिका प्रसाद ने फेंका.
प्रसाद ने इशांत की ओर कुछ बाउंसर फेंके जिसे उन्होंने छोड़ दिया जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाज को देखकर हंसा. इससे प्रसाद गुस्से में आ गए और उन्होंने ओवर का तीसरा बाउंसर फेंका जो नियमों के अनुसार स्वीकार्य नहीं था और अंपायर ने इसे नोबाल करार दिया.
अपने ओवर के दो बाउंसर पहले ही फेंक चुके प्रसाद ने इसके बाद बल्लेबाज के करीब गेंद फेंकी जिसे इशांत ने प्वाइंट में खेलकर एक रन लिया. इशांत हालांकि जब रन लेते हुए प्रसाद के करीब से गुजरे तो इस गेंदबाज ने उन्हें कुछ कहा. इशांत इसके बाद दोबारा गेंदबाज के पास पहुंचे.
प्रसाद और इशांत इसके बाद जब एक दूसरे को कुछ कह रहे थे तो विकेटकीपर दिनेश चांदीमल वहां से गुजरते हुए भारतीय बल्लेबाज से टकराते हुए निकले और कुछ बोले भी जिससे भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन भी नाराज हो गए. अश्विन ने अंपायरों रोड टकर और नाइजेल लांग का ध्यान इस ओर दिलाया जिन्होंने इसके बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से कहा कि वह अपने खिलाडियों को शांत कराएं.
जो हुआ उससे नाराज प्रसाद ने इसके बाद जानबूझकर इशांत को चौथा बाउंसर फेंका जिस पर उन्होंने एक रन लिया. ओवर की अंतिम गेंद पर प्रसाद ने अश्विन को आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद जब इशांत पवेलियन की ओर जा रहे थे तो प्रसाद उनकी और दौडे और कुछ कहा. इससे पहले कल इशांत की कुशाल परेरा और रंगना हेराथ के साथ भी बहस हुई थी. इससे पहले दूसरे टेस्ट में विरोधी खिलाडियों के साथ उलझने के लिए इशांत पर मैच फीस का 65 प्रतिशत जुर्माना लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










