ePaper

श्रीलंका के साथ तीसरे टेस्ट में शामिल नमन ओझा, अच्छे प्रदर्शन का है दबाव

Updated at : 26 Aug 2015 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका के साथ तीसरे टेस्ट में शामिल नमन ओझा, अच्छे प्रदर्शन का है दबाव

कोलंबो : रिधिमान साहा को चोट लगने के कारण लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने आज कहा कि यदि श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा. ओझा […]

विज्ञापन

कोलंबो : रिधिमान साहा को चोट लगने के कारण लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने आज कहा कि यदि श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा. ओझा ने कहा ,‘‘ थोड़ा दबाव तो है लेकिन मुझे लंबे इंतजार के बाद यह मौका मिला है. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा. मैंने लंबा इंतजार किया है और अब मैं इस पल का लुत्फ उठाना चाहता हूं.” उन्होंने कहा ,‘‘ इस टेस्ट के लिए बुलावा आना अद्भुत अनुभव था.

मुझे बहुत अच्छा लगा. मेरी तैयारी अच्छी है और पिछले महीने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलकर अच्छा अनुभव मिला. उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा.” ओझा ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे और जिंबाब्वे में दो टी20 मैच खेले हैं. उसके बाद से वह टीम में दूसरे या तीसरे विकेटकीपर के रूप में रहे हैं. मध्यप्रदेश के इस खिलाड़ी ने कहा , मैंने सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला है और उसके बाद टीम से बाहर रहा. मैने घरेलू सर्किट पर काफी मेहनत की और खुद से यह कहता रहा कि टीम में लौटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. मुझे ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे.

मैंने खुद को फिट रखा ताकि दूसरा मौका मिलने पर उसका फायदा उठा सकूं. यह पूछने पर कि क्या उसने अपनी विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी की शैली में कोई बदलाव किया है, ओझा ने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा , मैने किसी चीज में कोई बदलाव नहीं किया है. मैं जैसा खिलाड़ी हूं, वही हूं. विकेट में भले ही टर्न और उछाल हो लेकिन मुझे अपने शाट्स खेलना पसंद है.’ ओझा ने कहा ,‘‘ भारत ए के लिए खेलते समय सीनियर्स ने मुझसे क्रीज पर वक्त बिताने के लिए कहा.

मैंने संयम के साथ खेलने की कोशिश की लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ज्यादा समय लिया, आम तौर पर मैं उतना समय नहीं लेता. यह पूछने पर कि क्या वह किसी खिलाड़ी को आदर्श मानते हैं, ओझा ने कहा , मैं एडम गिलक्रिस्ट का खेल देखता था. वह बेहतरीन विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज थे. मैने पहले एशेज टेस्ट में ब्राड हाडिन को देखा कि वह स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के सामने कैसे विकेटकीपिंग करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola