ePaper

कोहली को पसंद है अश्विन की आक्रामकता

Updated at : 24 Aug 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली को पसंद है अश्विन की आक्रामकता

कोलंबो : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका पर 278 रन की जीत के साथ श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आक्रामक गेंदबाजी शैली की सराहना की. ऑफ स्पिनर अश्विन ने अब तक दो मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं और भारत इस श्रृंखला […]

विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका पर 278 रन की जीत के साथ श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आक्रामक गेंदबाजी शैली की सराहना की. ऑफ स्पिनर अश्विन ने अब तक दो मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं और भारत इस श्रृंखला में लगातार दूसरी बार 20 विकेट लेने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा.

कोहली ने कहा, अश्विन हमारे लिए चैम्पियन गेंदबाज है. वह हर जगह हमारे लिए विकेट हासिल कर रहा है. यहां तक कि आस्ट्रेलिया दौरे पर वह गेंद के साथ अधिक आक्रामक था. यहां तक कि उसकी मानसिकता भी अधिक आक्रामक तरीके से गेंदबाजी करने की है. उसे खेलना लगभग असंभव है. फिलहाल वह काफी खूबसूरत गेंदबाजी कर रहा है और मुझे उसे इस तरह की मानसिकता में देखने की खुशी है, हमेशा बल्लेबाज को निशाना बनाने की मानसिकता. भारतीय कप्तान ने कहा कि युवा टीम के कप्तान के रुप में पहली जीत काफी संतोषजनक है विशेषकर गाले में हार के बाद.

उन्होंने कहा, यह काफी संतोषजनक है, विशेषकर यह देखते हुए कि इससे पहले दो बार हम एडिलेड और गाले में काफी करीब पहुंचे. मुझे लगता है कि गाले की हार से पीडा पहुंची. इस तरह की हार के बाद जहां पता था कि हमें मैच जीतना चाहिए वहां सभी खिलाड़ी शानदार प्रयास करते हुए एकजुट हुए. मुझे लगता है कि यह एकजुट होने का शानदार प्रयास था. मैदान पर उतरना और दोबारा उसी तरीके से खेलना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola