पाकिस्तान ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा, पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से कब्जा

कोलंबो : अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज के अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली. श्रीलंका के 257 रन के लक्ष्य का पीछा […]
कोलंबो : अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज के अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली.
श्रीलंका के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मैन आफ द मैच शहजाद (95) और हफीज (70) के बीच दूसरे विकेट की 115 रन की साझेदारी की मदद से 40.5 ओवर में ही तीन विकेट पर 257 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. शहजाद ने 90 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का मारा जबकि हफीज की 88 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




