पाक-श्रीलंका मैच के दौरान दर्शकों ने की पत्थरबाजी, रोकना पड़ा मैच

कोलंबो :पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम अचानक युद्ध का मैदान बन गया. दोनों टीम के समर्थक आपस में पत्थरबाजी करने लगे. पत्थरबाजी के बाद दर्शकों के बीच लड़ाई होने लगी. लड़ाई बढ़ने की स्थिति बनते ही मैच को करीब आधे घंटे लिए रोक दिया गया. उपद्रवियों को […]
कोलंबो :पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम अचानक युद्ध का मैदान बन गया. दोनों टीम के समर्थक आपस में पत्थरबाजी करने लगे. पत्थरबाजी के बाद दर्शकों के बीच लड़ाई होने लगी. लड़ाई बढ़ने की स्थिति बनते ही मैच को करीब आधे घंटे लिए रोक दिया गया.
उपद्रवियों को शांत करने के लिए मैदान में पुलिस बल को उतारना पड़ा. पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया. सहायक पुलिस अधीक्षक रुवान गुणशेखरा ने कहा कि उन्हें उपद्रव में शामिल और व्यक्तियों की तलाश है.
कल रात इस बाधा के कारण मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ को खेल करीब आधा घंटा रोकना पड़ा. दो दीर्घाओं के ब्लॉक खाली कराने के लिये दंगा निरोधक दस्तों को तैनात करना पड़ा. दोनों टीमों के समर्थक एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे. स्टेडियम के बाहर भी झगडा बढ़ गया जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए. पाकिस्तान ने श्रीलंका को इस मैच में 135 रन से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




