अब पाकिस्तानी युवा गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखायेंगे वसीम अकरम

Updated at : 17 Jul 2015 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
अब पाकिस्तानी युवा गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखायेंगे वसीम अकरम

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम फिर से पीसीबी के साथ काम करेंगे. खेल चैनलों पर मशहूर क्रिकेट विश्लेषक बन चुके अकरम आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के गेंदबाजी सलाहकार हैं. वह एक से 12 अगस्त तक यहां नेशनल स्टेडियम पर तेज गेंदबाजों के शिविर का मार्गदर्शन करेंगे. […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम फिर से पीसीबी के साथ काम करेंगे. खेल चैनलों पर मशहूर क्रिकेट विश्लेषक बन चुके अकरम आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के गेंदबाजी सलाहकार हैं. वह एक से 12 अगस्त तक यहां नेशनल स्टेडियम पर तेज गेंदबाजों के शिविर का मार्गदर्शन करेंगे.

शिविर पांच शहरों में खुले ट्रायल के बाद आयोजित किया जायेगा. अकरम ने 2013 में भी तेज गेंदबाजों के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया था लेकिन उसके बाद से उन्हें गिला रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी सेवाएं नहीं ली.

पीसीबी की वीडियो रिलीज में अकरम ने कहा , पाकिस्तान मेंअच्छे तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है. उन्हें बस सही मार्गदर्शन की जरूरत है. मैं उनका मार्गदर्शन करने आ रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola