क्या खत्म हो जायेगा आईपीएल का क्रेज?

चौकों-छक्कों की बौछार और ग्लैमर के तड़के केसाथ जब वर्ष 2008 मेंइंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई, तो एक अलग तरह की क्रिकेट से रूबरू हुए लोग इसके दीवाने हो गये और फ्रेंचाइची टीम के खिलाड़ी हीरो. लेकिन कुछ ही साल में आईपीएल के माथे पर मैच फिक्सिंग का कलंक लग गया और परिणाम यह […]
चौकों-छक्कों की बौछार और ग्लैमर के तड़के केसाथ जब वर्ष 2008 मेंइंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई, तो एक अलग तरह की क्रिकेट से रूबरू हुए लोग इसके दीवाने हो गये और फ्रेंचाइची टीम के खिलाड़ी हीरो. लेकिन कुछ ही साल में आईपीएल के माथे पर मैच फिक्सिंग का कलंक लग गया और परिणाम यह हुआ कि दो फ्रेंचाइयोंके सहमालिकों को इससे आजीवन के लिए बाहर कर दिया और दो टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे,ऐसे में वर्तनमान परिस्थिति में वे आईपीएल नहीं खेल सकते हैं.
उनके अलावा सुरेश रैना, सर रवींद्र जडेजा, ब्रेंडन मैकुलम और ड्रेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीम मानी जाती है चेन्नई सुपर किंग्स और अगर वही इस लीग का हिस्सा नहीं होगी, तो कहना ना होगा कि आईपीएल का क्रेज कम जरूर होगा. यह भी संभव है कि आईपीएल के दर्शक इतने घट जायेंकि यह आयोजन सोने की मुर्गी न रह जाये,ऐसे में बीसीसीआई क्या कदम उठायेगा. इसपर सबकी निगाह होगी, क्योंकि बीसीसीआई अपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को यूं ही मरने देगा, इसमें संदेह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










