आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामला : पूरी घटनाक्रम पर एक नजर

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला पहली बार 2013 में प्रकाश में आया जब दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटरों एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला को उस सत्र में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिये गिरफ्तार किया था. इसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि मयप्पन और राजस्थान रायल्स के […]
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला पहली बार 2013 में प्रकाश में आया जब दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटरों एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला को उस सत्र में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिये गिरफ्तार किया था.
इसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि मयप्पन और राजस्थान रायल्स के सह मालिक राज कुंद्रा भी इसमें शामिल थे. मयप्पन को 24 मई को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप गिरफ्तार कर दिया गया. आईपीएल संचालन परिषद ने मयप्पन और कुंद्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिये तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की जिसमें उच्च न्यायालय के दो पूर्व न्यायाधीश भी शामिल थे. इस पैनल ने हालांकि इन दोनों को क्लीन चिट दे दी जबकि पुलिस पर बात पर अडिग थी कि वे दोनों इसमें शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










