ePaper

रविचंद्रन अश्विन के घर आयी नन्हीं परी, साक्षी धौनी ने दी बधाई

Updated at : 14 Jul 2015 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन के घर आयी नन्हीं परी, साक्षी धौनी ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट में स्पिन के जादूगर के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीथि नारायणन ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस सुअवसर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने प्रीथि को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मातृत्व […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में स्पिन के जादूगर के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीथि नारायणन ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस सुअवसर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने प्रीथि को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मातृत्व की दुनिया में स्वागत है. उन्होंने लिखा है कि उनके जीवन में अब खुशियां ही खुशियां है, उनके लिए बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.

https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/619735942144745473

गौरतलब है कि हाल ही में रामचंद्रन अश्विन पिता बने हैं. रामचंद्रन अश्विन ने वर्ष 2011 में अपने बचपन की दोस्त प्रीथि नारायण से शादी की थी. साक्षी और प्रीथि के बीच अच्छी दोस्ती है और दोनों ही आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का उत्साहवर्धन करती नजर आतीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola