रायुडू और बिन्नी ने छठे विकेट की साझेदारी में बनाये 160 रन, तोड़ा धौनी-युवराज का रिकॉर्ड

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत के युवा खिलाड़ी अंबाती रायुडु और ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड तोड़ दिया है. जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में रायुडु और स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों की […]
जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत के युवा खिलाड़ी अंबाती रायुडु और ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड तोड़ दिया है. जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में रायुडु और स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों की रिकार्ड साझेदारी निभायी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी.
दोनों के बीच छठे विकेट के लिए बनी साझेदारी ने न केवल भारत को जीत दिलायी बल्कि दोनों ने इससे पहले इसी विकेट पर महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के बीच बनी साझेदारी (158 रन) को भी पीछे छोड़ दिया. भारत की ओर से यह साझेदारी छठे विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी बन गयी है.
ज्ञात हो कि पहले वनडे मैच में भारत ने जिंबाब्वे को चार रन से हरा दिया. इस मैच में रायुडु ने नॉटआउट 124 रनों की पारी खेली. वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 77 रन और दो विकेट भी लिये.
* भारत की ओर से छठे विकेट के लिए टॉप पांच रिकार्ड साझेदारी
भारत की ओर से छठे विकेट के लिए टॉप पांच रिकार्ड साझेदारी इस तरह से हैं.
पहला – रायुडु और बिन्नी के बीच 160 रन
दूसरा – महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के बीच 158 रन
तीसरा – यूसुफ पठान और सौरव तिवारी के बीच 133 रन
चौथा – राहुल द्रविड और मोहम्मद कैफ के बीच 132 रन
पांचवां – महेंद्र सिंह धौनी और रवींद्र जड़ेजा के बीच 127 रन की साझेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




