ePaper

एशेज : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 412 रन का लक्ष्‍य दिया

Updated at : 11 Jul 2015 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
एशेज : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 412 रन का लक्ष्‍य दिया

कार्डिफ : एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मात देने के लिए ऑस्ट्रेलिया को कड़ी मेहनत करनी पडेगी. ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 412 रन बनाने होंगे जो चौथी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम के लिए आसान नहीं होगा. पहली पारी में शतक जमाने वाले जो […]

विज्ञापन

कार्डिफ : एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मात देने के लिए ऑस्ट्रेलिया को कड़ी मेहनत करनी पडेगी. ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 412 रन बनाने होंगे जो चौथी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम के लिए आसान नहीं होगा.

पहली पारी में शतक जमाने वाले जो रुट और इयान बेल ने 60-60 रन का कीमती स्कोर बनाया. ऑफ-स्पिनर नाथन लायन ने 75 रन देकर चार विकेट लिए. पिछली नौ टेस्ट पारियों में कुल 56 रन बनाने वाले बेल ने 60 रन बनाकर फॉर्म में आने के संकेत दिए.

कप्तान एलिस्टेयर कुक और गैरी बैलेंस के आउट होने के बाद बेल जब आए तो उस वक्त इंग्लैंड दो विकेट गंवाकर महज 22 रन बना सका था. इससे पहले, इंग्लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को पहली पारी में 308 रन पर समेट दिया था और पहली पारी में 122 रनों की बढ़त ले ली थी. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 289 रन बनाए. इस तरह अब ऑस्ट्रेलिया को 412 रनों का लक्ष्य मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola