अफ्रीका,जिंबाब्वे दौरे पर कप्तान मैकुलम सहित कई स्टार खिलाड़ी के बिना जायेगी न्यूजीलैंड टीम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वेलिंगटन : अगले माह से जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए आज घोषित न्यूजीलैंड टीम में ब्रेंडन मैकुलम समेत विश्व कप के कई स्टार खिलाडियों को शामिल नहीं किया गया है. तूफानी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और हरफनमौला खिलाड़ी कोरे एंडरसन चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे जबकि कप्तान मैकुलम और टीम […]
विज्ञापन
वेलिंगटन : अगले माह से जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए आज घोषित न्यूजीलैंड टीम में ब्रेंडन मैकुलम समेत विश्व कप के कई स्टार खिलाडियों को शामिल नहीं किया गया है.
तूफानी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और हरफनमौला खिलाड़ी कोरे एंडरसन चोट के कारण दौरे से बाहर रहेंगे जबकि कप्तान मैकुलम और टीम साउदी को दौरे के दौरान आराम दिया गया है. टीम के कोच माइक हेसन ने कहा कि मैकुलम की अनुपस्थिति में केन विलियम्सन कप्तानी की बागडोर संभालेंगे.
न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है :
केन विलियम्सन (कप्तान), डाग ब्रेसवेल (केवल दक्षिण अफ्रीका), ग्रांट इलियट, मार्टिन गुप्टिल, टाम लेथम, मिशेल मैकलेनागन, नाथन मैकुलम, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, जिम्मी निशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सांटर, इश सोधी (केवल जिंबाब्वे), रास टेलर और बेल व्हीलर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










