गेल ने टी-20 में बनाया एक और वर्ल्ड रिकार्ड, 8000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2015 9:05 AM
नयी दिल्ली: वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप ट्वेंटी – 20 में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि कैरेबियाई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में जमैका तालवाह की तरफ से खेलते हुए हासिल की. किंग्सटन में सेंट […]
नयी दिल्ली: वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप ट्वेंटी – 20 में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि कैरेबियाई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में जमैका तालवाह की तरफ से खेलते हुए हासिल की. किंग्सटन में सेंट लूसिया जाउक्स के खिलाफ खेले गये मैच में गेल ने नाबाद 64 रन बनाये.
विभिन्न देशों के टी 20 टूर्नामेंटों का अहम अंग रहे गेल के नाम पर अब 217 टी20 मैचों में 8037 रन दर्ज हैं जिनमें 15 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने यह रन 44 . 40 की औसत और 148 . 86 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं.टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के वाले बल्लेबाजों की सूची में 35 वर्षीय गेल के बाद आस्ट्रेलिया के ब्रैड हाज का नंबर आता है जिनके नाम पर 6471 रन दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










