ePaper

ट्विटर पर लव कोट्स ट्वीट कर सुरेश रैना जता रहे हैं प्रियंका से प्यार

Updated at : 06 Jul 2015 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर पर लव कोट्स ट्वीट कर सुरेश रैना जता रहे हैं प्रियंका से प्यार

इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों ट्विटर पर लवकोट्स ट्वीट करने में व्यस्त हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, एक सुंदर चेहरा बूढ़ा हो सकता है,एक सुंदर काया, बदल सकती है, लेकिन एक अच्छी औरत हमेशा अच्छी रहती है. सुरेश रैना के इस लवकोट्स के मायने यह हैंकि वे […]

विज्ञापन

इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों ट्विटर पर लवकोट्स ट्वीट करने में व्यस्त हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, एक सुंदर चेहरा बूढ़ा हो सकता है,एक सुंदर काया, बदल सकती है, लेकिन एक अच्छी औरत हमेशा अच्छी रहती है. सुरेश रैना के इस लवकोट्स के मायने यह हैंकि वे अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं. पिछले दिनों वे दोनों हनीमून के लिए पेरिस गये थे, जिसकी तसवीर भी रैना ने ट्वीट की थी.

हालांकि ललित मोदी के आरोपों से वे थोड़े परेशान थे, लेकिन अब वेशांत नजर आ रहे हैं. ललित मोदी ने उनपर एक कारोबारी से रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया था.

सुरेश रैना की शादी विश्वकप के बाद उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से हुई थी. आईपीएल के दौरान सुरेश रैना ने ट्वीट कर अपने जज्बात को व्यक्त किया था कि वे अपनी पत्नी को मिस कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola