ePaper

सौरव की पेशकश पर हैदराबाद छोड़ बंगाल से खेलेंगे प्रज्ञान ओझा

Updated at : 02 Jul 2015 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
सौरव की पेशकश पर हैदराबाद छोड़ बंगाल से खेलेंगे प्रज्ञान ओझा

कोलकाता : बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आगामी सत्र के लिये बंगाल की तरफ से खेलने के लिये सौरव गांगुली ने पेशकश की थी जो इतना आकर्षक था कि उन्हें हैदराबाद से भावनात्मक विदाई लेनी पड़ी. ओझा ने कहा, सौरव ने मेरे से बात की और कहा कि वे मुझे बंगाल की टीम […]

विज्ञापन

कोलकाता : बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आगामी सत्र के लिये बंगाल की तरफ से खेलने के लिये सौरव गांगुली ने पेशकश की थी जो इतना आकर्षक था कि उन्हें हैदराबाद से भावनात्मक विदाई लेनी पड़ी.

ओझा ने कहा, सौरव ने मेरे से बात की और कहा कि वे मुझे बंगाल की टीम में देखना चाहते हैं. मेरे लिये यह आकर्षक था और मैं इसे नहीं ठुकरा सकता था. मेरा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये एलीट टीम की तरफ से खेलना था. मुझे स्वीकृति पत्र (करार) मिल गया है और मेरा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी तैयार है. ओझा भले ही ओडिशा के रहने वाले हैं लेकिन 2001 में 14 साल की उम्र से हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. वह भारत की तरफ से 24 टेस्ट और 18 वनडे खेल चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट मैच में दस विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनने के बावजूद ओझा को टीम से बाहर कर दिया गया था और इसके बाद वह संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के घेरे में भी आ गये.
इस साल रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के बाद बीसीसीआई ने उन्हें हरी झंडी दे दी. बंगाल ने ओझा से मुंबई इंडियन्स की यहां ईडन गार्डन्स में आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के दौरान बात की थी. मुंबई इंडियन्स के स्पिनर ने कहा, उस समय सौरव ने मेरे सामने बंगाल की तरफ से खेलने की पेशकश रखी थी और मैं उसे नहीं ठुकरा पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola