श्रीलंका ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा, श्रृंखला 1-1 से बराबर

कोलंबो : सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की शानदार पारियों से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. श्रीलंका ने 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और अंतिम दिन लंच से पहले ही […]
कोलंबो : सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की शानदार पारियों से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. श्रीलंका ने 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें और अंतिम दिन लंच से पहले ही जीत दर्ज कर ली. उसने 26.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाये. करुणारत्ने ने 57 गेंदों पर 50 रन बनाये जबकि मैथ्यूज ने नाबाद 43 रन बनाये. इन दोनों ने अपनी पारियों में चार-चार चौके लगाये.
पाकिस्तान की दूसरी पारी कल 329 रन पर आउट हो गयी थी और श्रीलंका ने आज अपनी दूसरी पारी शुरु की. उसने बायें हाथ के युवा बल्लेबाज कितुरुवान वितांगे को सलामी बल्लेबाज के रुप में उतारा जिन्होंने 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेली. इससे श्रीलंका ने पहले विकेट के लिये 49 रन जोडे. वितांगे और इस श्रृंखला में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे कुमार संगकारा (शून्य) लगातार गेंदों पर इसी स्कोर पर आउट हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




