ललित मोदी ने प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में की मुलाकात, ट्वीट के बाद गरमाई राजनीति

नयी दिल्ली : ललित मोदी का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है. आज उन्होंने ट्विट करके कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है. ललित मोदी ने ट्वीट किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद रॉबर्ट वाड्रा से भी मुलाकात कर चुके हैं. ये मुलाकात लंदन में […]
नयी दिल्ली : ललित मोदी का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है. आज उन्होंने ट्विट करके कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है. ललित मोदी ने ट्वीट किया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद रॉबर्ट वाड्रा से भी मुलाकात कर चुके हैं. ये मुलाकात लंदन में हुई थी. उनके इस ट्वीट के बाद राजनीति गर्म हो गई है.
ललित मोदी के ट्वीट से कांग्रेस सकते में आ गई है. आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ललित मोदी की बातें बचकानी है. अगर वे रेस्तरां में अचानक प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से मिले थे, तो यह कोई अपराध नहीं है.
इसी बीच किलाचंद और वसुंधरा राजे की दूरियां बढ़ने लगी थीं और मोदी लगातार मुख्यमंत्री के करीबी होते जा रहे थे. धीरे-धीरे वे उनके बहुत नजदीक हो गये और उनकी छवि कथित बिचौलिये की बनने लगी. वसुंधरा सरकार द्वारा कानून में बदलाव के जरिये मोदी ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर कब्जा किया और अपनी पैठ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बनानी शुरू कर दी. इसके अलावा पुरानी हवेलियों की खरीद में भी वे संलग्न रहे और बाद में उन पर कुछ हवेलियों पर जबरन कब्जे के आरोप भी लगे. इस प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने जांच के आदेश दिये थे. गौरतलब है कि यह जांच अब भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




