बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया, धौनी की कप्तानी का भी टेस्ट

– समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा- मीरपुर : बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से रोकने के इरादे से उतरेगी. पहले […]
– समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा-
मीरपुर : बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से रोकने के इरादे से उतरेगी. पहले दो वनडे मैचों हार के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़रहा है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जोर देकर कहा है कि मौजूदा टीम सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ी हैं.
दूसरी तरफ धौनी ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ी है लेकिन वह हालात से सामंजस्य नहीं बैठा पाये हैं.धौनी ने रविवार को छह विकेट की हार के बाद कहा, यह हमारे पास खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ समूह है.धौनी ने कहा, इस इस बारे में सोचना होगा कि अगर हम उपमहाद्वीप में खेल रहे हैं तो हम अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरना चाहते हैं या नहीं.
भारतीय कप्तान ने कहा, अगर आप भुवी (भुवनेश्वर कुमार) को देखो तो वह काफी तेज गति से गेंदबाजी नहीं करता लेकिन इसके बावजूद जब बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हों तो भी वह रन गति पर अंकुश लगा लेता है. एकमात्र समस्या यह है कि अगर वह विकेट नहीं चटकाता है तो अन्य गेंदबाज इतने प्रभावी नहीं हैं लेकिन वे अपनी गेंदबाजी के साथ बच निकलें. कुल मिलाकर आपको यह देखना होगा कि सर्वश्रेष्ठ संतुलन क्या है और इसी के अनुसार आगे बढ़ना होगा.
टीमें इस प्रकार हैं :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




