पाकिस्‍तान भी शुरु करेगा टी20 लीग

Updated at : 14 Jun 2015 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान भी शुरु करेगा टी20 लीग

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में अपनी टी20 अंतरराष्ट्रीय लीग शुरु करने की घोषणा की. संचालक मंडल की बैठक के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत का लक्ष्य फ्रेंचाइजी आधारित टीमों में विदेशी खिलाडियों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है. पीसीबी […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में अपनी टी20 अंतरराष्ट्रीय लीग शुरु करने की घोषणा की. संचालक मंडल की बैठक के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत का लक्ष्य फ्रेंचाइजी आधारित टीमों में विदेशी खिलाडियों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है.

पीसीबी में एक सूत्र ने कहा, बोर्ड ने एक अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेशन फर्म रेपुकोम को फ्रेंचाइजी आधारित अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग की व्यावहारिकता परखने की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने कहा, फर्म ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के साथ किसी लीग की शुरआत करना चाहता है तो मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इसे यूएई में शुरु करना होगा.

इससे पहले भी पीसीबी के दो अध्यक्षों ने पाकिस्तान प्रीमियर लीग शुरु करने की कोशिश की थी लेकिन लाखों रुपये योजना और तैयारी पर खर्च करने के बावजूद यह लीग शुरु नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola