धवन और विजय की ओपनिंग जोडी ने 1000 से अधिक रन पूरे किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 9:36 PM
फतुल्लाह : शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी जोडी ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन पहले विकेट के लिए 239 रन की अटूट साझेदारी की और इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1000 या इससे अधिक रन जोडने वाली भारत की छठी सलामी जोडी बनी. धवन ने नाबाद 150 जबकि […]
फतुल्लाह : शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी जोडी ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन पहले विकेट के लिए 239 रन की अटूट साझेदारी की और इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1000 या इससे अधिक रन जोडने वाली भारत की छठी सलामी जोडी बनी.
धवन ने नाबाद 150 जबकि विजय ने नाबाद 89 रन की पारी खेली जिससे भारत ने वर्षा से प्रभावित पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 239 रन बनाए. धवन और विजय अब तक सलामी जोडी के रुप में टेस्ट मैचों की 24 पारियों में 50.47 की औसत से 1161 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतकीय और तीन अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










