श्रीलंका की तरह नेपाल की मदद करे बीसीसीआई

नयी दिल्ली : नेपाल के मुख्य कोच पुबुदु दसानायके चाहते हैं कि बीसीसीआई उसी तरह नेपाल की मदद को आगे आये जिस तरह से शुरुआती दौर में उसने श्रीलंका की मदद की थी. श्रीलंका के लिये 1993 से 1994 के बीच 11 टेस्ट और 16 वनडे खेल चुके दसानायके यहां नेपाल के पहले आधिकारिक शिविर […]
नयी दिल्ली : नेपाल के मुख्य कोच पुबुदु दसानायके चाहते हैं कि बीसीसीआई उसी तरह नेपाल की मदद को आगे आये जिस तरह से शुरुआती दौर में उसने श्रीलंका की मदद की थी. श्रीलंका के लिये 1993 से 1994 के बीच 11 टेस्ट और 16 वनडे खेल चुके दसानायके यहां नेपाल के पहले आधिकारिक शिविर के लिये आये हैं.
उन्होंने धर्मशाला से कहा , मुझे याद है कि अस्सी के दशक की शुरुआत में बीसीसीआई ने किस तरह श्रीलंका की मदद की थी. हम नियमित तौर पर दलीप ट्राफी में खेलते थे जिससे श्रीलंका क्रिकेट को काफी मदद मिली. अब हम मजबूत टीम है. उम्मीद है कि भारत एक और पडोसी नेपाल की भी ऐसे ही मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




