ePaper

सचिन पर चढ़ा सेल्फी का नशा, देखें वीडियो

Updated at : 30 May 2015 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन पर चढ़ा सेल्फी का नशा, देखें वीडियो

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के दीवाने तो हैं ही, आजकल उनपर एक नया जुनून भी सवार हुआ है. यह जुनून है सेल्फी का. सचिन तेंदुलकर आज तरह-तरह की सेल्फी खींच रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं. सचिन तेंदुलकर की छवि ऐसी रही है कि वे हमेशा लोगों […]

विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के दीवाने तो हैं ही, आजकल उनपर एक नया जुनून भी सवार हुआ है. यह जुनून है सेल्फी का. सचिन तेंदुलकर आज तरह-तरह की सेल्फी खींच रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं. सचिन तेंदुलकर की छवि ऐसी रही है कि वे हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं. सोशल मीडिया पर जिस तरह ताबड़तोड़ उनकी सेल्फी आ रही है, उससे तो यही प्रतीत होता है कि वे सेल्फी की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले हैं.

आमतौर पर सेल्फी खींचने वाले इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि लोग क्या कहेंगे.ठीक उसी तरह सचिन भी इस बात की परवाह नहीं कर रहे हैं कि लोग क्या कहेंगे, वे अपने विभिन्न कार्यक्रमों और विभिन्न मूड की सेल्फी ले रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं. फिर चाहे वह अवसर पुस्तक के विमोचन का हो या फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जीत के जश्न का.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola