ePaper

पीसीबी की नजरें अगले साल श्रीलंका की मेजबानी पर

Updated at : 27 May 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीबी की नजरें अगले साल श्रीलंका की मेजबानी पर

कराची : जिंबाब्वे क्रिकेट टीम को अपने सुरक्षा इंतजामों से प्रभावित करने में सफल रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब अगले साल अप्रैल के आसपास श्रीलंका की मेजबानी का लक्ष्य बनाया है. पीसीबी के विश्वस्त सूत्र ने बताया कि बोर्ड श्रीलंका क्रिकेट की अंतरिम समिति के प्रमुख सिद्धार्थ वेटिमुनी को रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ […]

विज्ञापन

कराची : जिंबाब्वे क्रिकेट टीम को अपने सुरक्षा इंतजामों से प्रभावित करने में सफल रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब अगले साल अप्रैल के आसपास श्रीलंका की मेजबानी का लक्ष्य बनाया है. पीसीबी के विश्वस्त सूत्र ने बताया कि बोर्ड श्रीलंका क्रिकेट की अंतरिम समिति के प्रमुख सिद्धार्थ वेटिमुनी को रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए लाहौर आने के लिए मनाने में सफल रहा है.

सूत्र ने कहा, पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान अगले साल अप्रैल में श्रृंखला के लिए श्रीलंका टीम को भेजने की संभावना पर वेटिमुनी से बात करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, पाकिस्तान को पहले ही श्रीलंका से सकारात्मक संकेत मिले हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अगले साल एक और अंतरराष्ट्रीय टीम की मेजबानी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola