विराट की गलती बीसीसीआई ने की माफ, कहा, अनुष्का से बात करना छोटी गलती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के इश्क के चर्चे आम हैं. लेकिन इन दोनों को अपनेरिश्ते के कारण कई बार विवाद का भी सामना करना पड़ा है. पिछले दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के एक वर्षा बाधित मुकाबले में विराट कोहली खिलाड़ियों की गैलरी से […]
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के इश्क के चर्चे आम हैं. लेकिन इन दोनों को अपनेरिश्ते के कारण कई बार विवाद का भी सामना करना पड़ा है. पिछले दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के एक वर्षा बाधित मुकाबले में विराट कोहली खिलाड़ियों की गैलरी से निकलकर वीआईपी स्टैंड पहुंचे और अनुष्का से बात की. उनका यह व्यवहार आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन था. लेकिन इस मामले में उन्हें बीसीसीआई से क्लीनचिट मिल गयी है. बीसीसीआई ने विराट की गलती को मामूली भूल करार देते हुए उन्हें सजा न देने का फैसला किया. विराट को यह जानकारी बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख रवि सवानी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










