जिंबाब्वे के पाकिस्तान दौरे में कोई परिवर्तन नहीं

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि जिम्बाब्वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देश का दौरा करेगा. जिम्बाब्वे ने कराची में अल्पसंख्यक इस्माइली समुदाय के लोगों पर हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दौरा रद्द कर दिया था. पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने लाहौर में कहा, जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष विल्सन मनासे ने […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि जिम्बाब्वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देश का दौरा करेगा. जिम्बाब्वे ने कराची में अल्पसंख्यक इस्माइली समुदाय के लोगों पर हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दौरा रद्द कर दिया था.
पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने लाहौर में कहा, जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष विल्सन मनासे ने कल से तीन बार मुझसे बात करके यह पुष्टि की कि जिम्बाब्वे पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान का दौरा करेगा. गुरुवार को तब भ्रम की स्थिति बन गयी थी जबकि क्रिकेट जिम्बाब्वे ने सुरक्षा कारणों से दौरा रद्द करने की घोषणा की लेकिन आधे घंटे बाद ही जिम्बाब्वे के अधिकारी अपने बयान से पलट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




