वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को दिये गेंदबाजी के टिप्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 10:13 PM
मुंबई : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बायें हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम को आज यहां वानखेडे स्टेडियम में उदीयमान तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को टिप्स देते देखा गया. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच कल यहां होने वाले मैच से पूर्व अकरम ने संवाददाताओं से कहा, मैं पिछली गर्मियों में […]
मुंबई : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बायें हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम को आज यहां वानखेडे स्टेडियम में उदीयमान तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को टिप्स देते देखा गया. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच कल यहां होने वाले मैच से पूर्व अकरम ने संवाददाताओं से कहा, मैं पिछली गर्मियों में इंग्लैंड में अर्जुन तेंदुलकर से मिला था. हम एक प्रदर्शनी मैच में खेले और जब वह गेंदबाजी कर रहा था तो मैं मिड आन पर खडा था. उसने ब्रायन लारा को आउट किया.
उन्होंने कहा, वह युवा है, सिर्फ 15 बरस का. वह उत्सुक है और बायें हाथ का मध्यम गति का गेंदबाज है. मैंने उससे उसके एक्शन और स्विंग के बारे में बात की. बेशक फिटनेस बेहद अहम है. वह सीखने को बेताब है जो काफी अच्छी चीज है. अर्जुन पिछले कुछ वर्षों से मुंबई की आयु वर्ग टीम का हिस्सा हैं. वह बल्लेबाज से अधिक गेंदबाज हैं जबकि उनके पिता सचिन महान बल्लेबाज रहे हैं. अकरम केकेआर के मेंटर हैं जबकि सचिन मुंबई इंडियन्स के आइकन खिलाड़ी रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










