आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 4 में पहुंचा भारत

दुबई: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत ने तीन पायदान की छलांग लगायी है और चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. यह खबर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उत्साहवर्द्धक है. विगत कुछ वर्षों से भारत आईसीसी रैंकिंग में सातवें स्थान पर था. भारतीय टीम को यह फायदा 2011 – 12 से पहले के परिणामों के हटाये […]
दुबई: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत ने तीन पायदान की छलांग लगायी है और चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. यह खबर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उत्साहवर्द्धक है. विगत कुछ वर्षों से भारत आईसीसी रैंकिंग में सातवें स्थान पर था. भारतीय टीम को यह फायदा 2011 – 12 से पहले के परिणामों के हटाये जाने और 2013 – 14 की श्रृंखलाओं को केवल 50 प्रतिशत महत्व ही देने से हुआ. तब भारत को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के हाथों समान 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. इससे भारत को नवीनतम टेस्ट तालिका में चार अंक और तीन स्थान का फायदा हुआ है.
पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड और छठे नंबर के पाकिस्तान तालिका में नीचे खिसके हैं. पाकिस्तान को पांच अंक का नुकसान हुआ है और वह तीन पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गया है. इंग्लैंड को भी पांच रेटिंग अंक का नुकसान हुआ और वह एक पायदान नीचे खिसका है. ऐसा इंग्लैंड की 2011 . 12 में भारत पर 4-0 की जीत और पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने के परिणाम के कारण हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




